फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three member will probe of quality of asra house

आसरा आवासों की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
three member will probe of quality of asra house
रामपुर। आसरा आवासों की गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय तकनीकी टीम गठित कर दी है। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कालोनी में जाकर घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों से बातचीत की। उन्होंने नगर पालिका एवं डूडा (नगरीय विकास अभिकरण) के अधिकारियों से भी जानकारी ली।
विज्ञापन

चपटा कालोनी स्थित आसरा आवास कालोनी की दो योजनाएं स्वीकृत हुईं थीं। इनमें पहले चरण की योजना के तहत 192 आवास बनाए जाने थे, जबकि दूसरे चरण में 288 आवासों का निर्माण होना था। बालकनी गिरने का हादसा दूसरे चरण की योजना के तहत बने आवासों में हुआ है। जिसमें एक गर्भवती महिला की जान चली गई, जबकि उसकी मां और दो भाई गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती है। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने तकनीकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया, जिसमें अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंगा प्रसाद गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके वर्मा एवं अधिशासी अभियंता जल निगम मोहित राय शामिल हैं। तीनों ही अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे कि बालकनी गिरने का क्या कारण था और आवासों के निर्माण में तो कोई कमी नहीं रह गई थी। वहीं, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दोपहर के समय कालोनी पहुंच गए, जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed