{"_id":"5eff6c928ebc3e42cc662014","slug":"three-lineman-suspend-rampur-news-mbd354619384","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी से चलते मिले तीन एसी, तीन लाइनमैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी से चलते मिले तीन एसी, तीन लाइनमैन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। बिजलीघर से सौ मीटर की दूरी पर एक मकान में चोरी से तीन एसी, दो एचपी की मोटर चलतीं मिलीं। वह भी बिजलीघर के कर्मचारियों के संरक्षण में। ऐसे में अधिशासी अभियंता ने तीन संविदा कर्मियों को हटा दिया है। जबकि तीन नियमित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही अवर अभियंता को निंदा प्रविष्टि जारी की गई है।
जिले में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोग धड़ल्ले से बिजली चोरी कर रहे हैं। हालांकि, मामला सामने आने के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। लेकिन, शहर में ऐसे तमाम कर्मचारी हैं। जिनके संरक्षण में बिजली चोरी कराने का काम होता है। शुक्रवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। अधिशासी अभियंता के स्तर पर गठित स्पेशल टीम ने नवाब गेट बिजलीघर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान टीम को बिजलीघर के निकट स्थित दिल्लन टी स्टॉल के आवासीय परिसर में तीन एसी, दो एचपी की मोटर एवं अन्य उपकरण सीधे विद्युत चोरी से चलते मिले। यह देखकर बिजली अधिकारी भी चौंक गए कि बिजलीघर से महज सौ मीटर की दूरी पर इतने बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। अफसरों ने यह भांप लिया कि बिजली जेई और कर्मचारियों की जानकारी के यह संभव नहीं है। ऐसे में उपभोक्ता के खिलाफ तो बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज करा दी। साथ ही बड़े पैमाने पर विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने नवाब गेट बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन सोहनलाल प्रथम, सोहनलाल द्वितीय, कय्यूम खां को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही बिजलीघर के संविदा कर्मी मोहसिन, इमरान एवं आजम को हटा दिया। जेई आसिफ इकबाल को निंदा प्रविष्टि जारी कर दी।