{"_id":"68d99b3a269563dced06e1d9","slug":"three-jaggery-traders-face-trial-for-murder-of-a-labourer-rampur-news-c-282-1-smbd1025-154629-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीन गुड़ कारोबारियों पर मजदूर की हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीन गुड़ कारोबारियों पर मजदूर की हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मजदूर रामचरन कश्यप की मौत के मामले में गुड़ कारोबारी तीन भाई फंस गए हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी की ओर से तीनों भाइयों के खिलाफ हत्या कर शव पुल के नीचे फेंकने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला सिंह कॉलोनी निवासी दिवंगत रामचरन कश्यप की पत्नी नन्ही कश्यप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके घर के पास में रामपुर निवासी अतहर, उसके दो भाई अजहर व फजहर ने गुड़ का गोदाम ले रखा है। उसके पति गुड़ के गोदाम पर गुड़ उतारने- चढ़ाने का काम करते थे। महिला का आरोप है कि 25 सितंबर की शाम गुड़ कारोबारी तीनों भाई उसके पति को अपने साथ टेंपो में बैठाकर यह कह कर ले गए कि वह उत्तराखंड के बिंदुखेड़ा में गुड़ उतारने जा रहे हैं।
महिला का आरोप है रात करीब एक बजे वह लोग उसके घर आए और उसे बताया कि रामचरन कहीं चला गया है। महिला ने अपने पति के बारे में उक्त लोगों से काफी पूछा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। 26 सितंबर की सुबह करीब दस बजे पुलिस ने उसे सूचना दी कि उसके पति का शव नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम इंदरपुर ओवरब्रिज के नीचे पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला ने तीनों भाइयों पर पति रामचरण की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।