{"_id":"61856d07cbe6c96c6b55b3bc","slug":"three-brothers-and-sisters-buried-in-debris-due-to-fall-of-linter-one-dead-rampur-news-mbd408481848","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेंटर गिरने से मलबे में दबे तीन सगे भाई-बहन, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेंटर गिरने से मलबे में दबे तीन सगे भाई-बहन, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। गांव अनवा में शुक्रवार सुबह जर्जर लिंटर गिरने से एक परिवार के 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो भाई-बहन घायल हो गए। आठ वर्षीय बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं, 10 वर्षीय घायल बालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, शाहबाद थाना क्षेत्र के अनवा गांव में मंदिर से निकाली जाने वाली प्रभात फेरी के लिए चंदा एकत्र किया जा रहा है। गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू के बेटे आकाश (3), बॉबी (10) और बेटी वसुंधरा (8) शुक्रवार सुबह मंदिर में देव दर्शन के बाद चंदा देकर करीब 7 बजे घर लौटे थे। मंदिर से लौटने के बाद तीनों बच्चे बरामदे में खड़े होकर दिवाली की बर्फी खा रहे थे। इसी दौरान बरामदे का पुराना लिंटर गिरने से तीनों बच्चे मलबे में दब गए और राजेश व उनकी पत्नी सोनी बाल-बाल बचे।
हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची तो ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में ग्रामीणों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन मलबे से निकालने तक राजेश के छोटे बेटे आकाश की मौत हो चुकी थी। जबकि, बड़े बेटे बॉबी की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
परिजन बॉबी व वसुंधरा कोे किसी निजी चिकित्सक के यहां दिखाकर बाद में सीएचसी ले आए। सीएचसी पर चिकित्सकों ने बॉबी हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि, वसुंधरा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। परिजनों की मंशा पर पुलिस ने आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
--
कैंसर से जूझ रहे हैं आकाश के पिता
लिंटर के नीचे दबकर हुई आकाश की मौत से परिवार बुरी तरह टूट गया है। आकाश के पिता राजेश उर्फ पप्पू कैंसर से जूझ रहे हैं। उनका उपचार बरेली के निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। ऐसे में बेटे को खोने के बाद राजेश व उनकी पत्नी सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग सदमे से बहर नहीं निकला पा रहे हैं। बताया जाता है कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी उनकी एक बेटी की मौत बीमारी के कारण हो गई थी।