फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Three accused arrested in connection with the Narpatnagar firing and the incident of misconduct with a female police officer.

Rampur News: नरपतनगर फायरिंग और महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Jul 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in connection with the Narpatnagar firing and the incident of misconduct with a female police officer.
स्वार। नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला में पत्नी को मायके से ससुराल ले जाने के विवाद में हुई फायरिंग और महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता के दो मामलों में वांछित तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दामाद ने इंग्लिश पिस्टल से फायरिंग की थी, जिसमें ससुर का बेटा घायल हो गया था। दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 19 जून को नरपतनगर निवासी हाजी रईस अहमद, जो एक सीमेंट कंपनी के डीलर हैं, की तहरीर पर वसीम, नदीम, अदनान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पारिवारिक रंजिश में गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और पिस्टल से फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फायरिंग में शिकायतकर्ता के बेटे जीशान के पैर में गोली लग गई थी। घटना स्थल से पुलिस ने एक इंग्लिश पिस्टल, मैगजीन, पांच खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी वसीम, हाजी रईस अहमद का दामाद है। वसीम और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है, जिसके चलते पत्नी मायके में रह रही है। पत्नी को वापस ससुराल ले जाने के मुद्दे पर ससुर और दामाद के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 24 जून को पीआरवी-6717 पर तैनात महिला मुख्य आरक्षी की तहरीर पर आरोपी वसीम के खिलाफ ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता, धक्का-मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मोबाइल तोड़ने की दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मानपुर पुलिया के पास से वसीम, नदीम और अदनान निवासी नरपतनगर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

00
वर्जन-
दोनों मामलों में वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान भेज दिया गया है। मामले में बरामद इंग्लिश पिस्टल की जांच की जा रही है। -सोनम सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed