फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three accident two died in rohru

रोहड़ू में तीन सड़क हादसे, दो लोगों की गई जान

Sun, 28 Feb 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
three accident two died in rohru
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू में शनिवार देर शाम तीन सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना जुब्बल के अंतर्गत सराजी मार्ग पर बगीना के समीप कार शाम करीब 7.15 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में चालक राकेश कुमार (38) पुत्र हरि चंद निवासी गांव सारी डाकघर ढाडी रावत की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन में चालक अकेला ही सवार था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत भमवाड़ी सड़क पर पेश आया है। यहां एक कार कीचड़ में फंस गई थी। लिमड़ा के ही सरण दास, बिट्टू और अखिल धक्का मारकर गाड़ी को कीचड़ से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी फिसलकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। गाड़ी में सवार चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। मगर वह गाड़ी के साथ ढांक की तरफ सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में अखिल (17) पुत्र बिट्टू निवासी शीरी (देवीधार) को गंभीर चोटें आई हैं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

तीसरा हादसा पुलिस थाना रोहडू़ के तहत सनारकाधार के पास हुआ। जब अप्लाइड फॉर आल्टो कार टिक्कर से रोहडू़ की तरफ जा रही थी। इसी बीच चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 300 मीटर नीचे गिर गई। गाड़ी में सवार दो युवक सन्नी निवासी शरौंथा और पंकज राम निवासी कशेणी को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रोहडू़ सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed