फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Thieves broke the lock of the house and stole goods worth lakhs

Rampur News: मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चुरा ले गए चोर

Sat, 26 Apr 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the house and stole goods worth lakhs
मिलक। शादी समारोह में गए दंपती के खाली मकान का ताला तोड़ कर चोर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामान चुरा ले गए। गुरुवार को पड़ोस स्थित मकान मालिक के भतीजे ने ताला टूटा हुआ देखा तो अपने चाचा को सूचना दी। सूचना के बाद मकान मालिक सत्येंद्र देव अपने घर आ गए और मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लियां। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा स्थित मोहल्ला नसीराबाद निवासी सत्येंद्र देव 22 अप्रैल की शाम 6:00 बजे अपने परिवार के साथ बरेली स्थित एक शादी समारोह में 3 दिन के लिए गए थे। बीते 24 तारीख की देर रात्रि चोरों ने उनके मकान का बाहर से लगा ताला तोड़ दिया और वह घर में घुस गए घर में घुसने के बाद उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी का ताला भी तोड़ दिया और उसमें रखे एक जोडी चादीं की पजैव व सोने की तीन पत्ती वाली कंठी व 5 चांदी के सिक्के,एक सोने की नथनी,एक एलईडी 42 इचं और दस हजार नगद केश उक्त अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिया गया। वहीं कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed