फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There was a competition to become the examination centre, 237 people made their claim.

Rampur News: परीक्षा केंद्र बनने के लिए मची होड़, 237 ने की दावेदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
There was a competition to become the examination centre, 237 people made their claim.
रामपुर। परीक्षा केंद्र बनने के लिए निजी विद्यालयों में होड़ मची है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 नवंबर को पूरी हो चुकी है। परीक्षा केंद्र बनने के लिए 237 कॉलेजों ने आवेदन किया है। अब सत्यापन के बाद 24 नवंबर तक सभी काॅलेजों की अंतिम रिपोर्ट विभागीय स्तर से परिषद को भेज दी जाएगी। इसमें केंद्र बनने लायक कॉलेजों को दर्शाया जाएगा। इसके बाद परिषद ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करेगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार सीसीटीवी से लैस और बोर्ड परीक्षा को लेकर जो सभी नियम पूर्ण करेंगे, ऐसे कॉलेजों को केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। ऑनलाइन आवेदन के बाद निजी स्कूल के संचालक इस फिराक में लग गए हैं कि इस बार किसी तरह वह अपने विद्यालय को केंद्र बनवाने में सफल हो जाएं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने निर्देश दिए हैं कि कॉलेज चयन ऑनलाइन होगा। विभाग के अनुसार कई दर्जन कॉलेज ऐसे हैं जिन्हें अभी तक परीक्षा केंद्र बनने का अवसर नहीं मिला है। इन कॉलेजों में से अधिकांश जगहों पर इस बार परीक्षा केंद्र मानकों का पालन भी लगभग पूरा कर लिया गया है। केंद्र बनने के लिए अब तक 237 कॉलेजों ने आवेदन किया है जिसमें 118 कॉलेजों का सत्यापन हो चुका है, बाकी का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
परीक्षा केंद्र बनने के लिए 237 विद्यालयों ने आवेदन किया है। जिसमें से 118 कॉलेजों का सत्यापन हो चुका है, बाकी का सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही केंद्रों की सूची फाइनल होने की उम्मीद है। परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से तैयारी की जा रही हैं।
- अजलि अग्रवाल, डीआईओएस
------------------
परीक्षा केंद्र के लिए प्रमुख बिंदु

- विद्यालय तक पहुंचने का सुगम रास्ता
- विद्यालय में पृथक प्रशासनिक कार्यालय की अनिवार्यता
- सीसीटीवी कैमरे से लैस विद्यालय भवन और परिसर
- चहारदीवारी और गेट युक्त विद्यालय परिसर
- विद्यालय में बिजली की निर्बाध आपूर्ति।
- विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समुचित व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed