फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Theft of Rs 7 lakh from the commission agent's shop, thieves also stole the cameras.

Rampur News: आढ़त में सात लाख की चोरी, कैमरे भी चोरी कर ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 7 lakh from the commission agent's shop, thieves also stole the cameras.
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र की नवीन मंडी स्थित एक गल्ला व्यापारी की आढ़त में नकब लगाकर कुछ अज्ञात चोरों ने सात लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। चोर यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर भी चुरा कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी निवासी गोविंद गर्ग की नगर की नवीन मंडी में अग्रवाल ग्रेन हाउस नाम से गल्ले की आढ़त है। दुकान स्वामी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम एक राइस मिल से सात लाख रुपये की पेमेंट उनके पास आई थी। उन्होंने पेमेंट को रात में घर ले जाना मुनासिब न समझते हुए आढ़त की अलमारी में सारे रुपये रख दिए। इसके बाद वह अलमारी व आढ़त में ताले लगाकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दुकान के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि आढ़त की दीवार में नकब लगा हुआ है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के अंदर अलमारी के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे सात लाख रुपये की नकदी, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर गायब थे। सूचना पाकर तमाम व्यापारियों के साथ तराई खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष कौशल कुमार गर्ग, राजेश यादव, सुनील गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने मामले की जानकारी राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख व पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी जीत सिंह, सीओ हर्षिता सिंह आदि भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने आढ़त स्वामी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ नकब लगाकर सात लाख रुपये नगद, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर चोरी कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों से शनिवार को पूछताछ भी की है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करके तहकीकात की जा रही है। तहकीकात के बाद ही शीघ्र ही घटना से जुड़े लोगों को गिरफ्तार का घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed