{"_id":"580677634f1c1bf36e702e69","slug":"theft-innine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दुकानों में चोरी, व्यापारी सड़कों पर उतरे, बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दुकानों में चोरी, व्यापारी सड़कों पर उतरे, बाजार बंद
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर।
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को बाजार में हुई चोरी की वारदात के विरोध में पुलिस का घेराव करते व्यापारी और आश्वासन देते नगर कोतवाली प्रभारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार की रात चोरों ने सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र में नौ दुकानों के ताले और शटर काटकर लाखों रुपये के सामान और नगदी की चोरी कर ली। नौ दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकाला और मौका मुआयना करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों का घेराव किया। पान दरीबा, सुपर मार्केट और बर्तन बाजार बंद करा दिया। व्यापारियों ने घटना के जल्द खुलासे की मांग की। व्यापारियों के तेवर को देखते हुए एसपी संजीव त्यागी भी मौके पर पहुंचे और कुछ दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
सोमवार की रात चोरों ने शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला पंजाबीयान निवासी इकबाल की बर्तन बाजार स्थित परचून की दुकान के ताले तोड़कर नगदी, इसी मोहल्ले के रहने वाले अहमद हसन की किराने दुकान से नगदी, तनवीर की कोल्ड ड्रिंक, रेहान की कुर्सियों की दुकान, फराज की ज्वैलरी शाप, नदीम के जनरल स्टोर, सुहैल शम्सी की किराना की दुकान को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र के घेर कलंदर खां निवासी मतलूब की सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शाहबाद गेट के पास बनी सुपर मार्केट में दुुकान के ताले काटकर नगदी व हजारों का सामान, चोरों ने पास ही इमरान की बिजली की दुकान के ताले तोड़कर वहां से भी हजारों का सामान चोरी कर लिया। दिन निकलते ही नौ दुकानों में एक साथ चोरी की घटना के बाद दुकानदारों और व्यापारियों के होश उड़ गए। पुलिस के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया। कोतवाली प्रभारी रजनीकांत कटापा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां आ गए।
विज्ञापन
लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गुस्साएं दुकानदारों ने पुलिस के प्रति रोष जाहिर करते हुए जुलूस निकालकर नारेबाजी की और पुलिस टीम का घेराव किया। करीब एक घंटे तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में एसपी संजीव त्यागी ने मौका मुआयना करके मामले को शांत करा दिया।