फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in two places of milkkhanm

मिलकखानम क्षेत्र में दो जगह कूमल लगाकर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
theft in two places of milkkhanm
मिलकखानम। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चोरों ने मीट बिक्री की दुकान और आटा चक्की में कूमल लगाकर चोरी का अंजाम दे दिया। चोर वहां पर रखा सामान चोरी कर ले गए। बाद में पीड़ितों ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मिलकखानम थाने के निकट कुछ दूरी पर ओमपाल की मीट बिक्री की दुकान है। दुकान स्वामी देर शाम अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह जब दुकान खोलने आया तब दुकान में बिखरा हुआ सामान देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान में रखा स्टेबलाइजर और चार्जर गायब था। इसके साथ ही चोरों ने पड़ोस में मौहम्मद आरिफ की बिजली की दुकान में भी कूमल लगाया लेकिन ,आहट होने पर वारदात नहीं हो पाई। उधर, क्षेत्र के बग्घी बुढनपुर में शेखर शर्मा की आटा चक्की में कूमल लगाकर चोरों ने बैटरी और बिजली का एक काटा चोरी कर लिया। पीड़ितों के अनुसार दोनों चोरी में करीब 40 हजार का नुकसान हुआ है। पुलिस ने घटनाओं की तहरीर मिलने के बाद मौके का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed