फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in house of gang area

गंज क्षेत्र में अलमारी का ताला तोड़कर चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
theft in house of gang area
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर अलमारी के अंदर रखे सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी होने पर होश उड़ गए। बाद में पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के थाना टीन निवासी जावेद साहब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो मई को वो परिवार के साथ किसी काम से कहीं गए थे। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। इस दौरान चोरों ने मकान में लगे गेट को तोड़ दिया और घर में अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे के अंदर रखी अलमारी से सोने के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार शाम को वापस आने पर मकान का गेट टूटा और अलमारी से सोने के आभूषण गायब देख उनके होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंज थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed