फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in gang aera

गंज थाना क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
theft in gang aera
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के घर चोरों ने घर के कमरे में पड़े ताले तोड़ लिए। इसके बाद चोर नगदी, सोने के आभूषण सहित हजारों का माल समेटकर ले गए। कारोबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के बाजोड़ी टोला निवासी रोशन बाग निवासी सुहेल खां कारचोब का काम करते हैं। सुहेल खां रविवार रात को अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आरोप है कि आधी रात को चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरे में पड़ा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर पूरी तरह से खंगाल लिया। चोर पचास हजार की नगदी समेत साढ़े छह लाख रुपये के आभूषण समेटकर ले गए। सोमवार सुबह ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिसको देख परिजन हक्का-बक्का रह गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed