फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in civil line eara

सिविल लाइंस क्षेत्र में युवक के घर चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
theft in civil line eara
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी घड़ियां ले गए। मामले की जानकारी होने पर मकान स्वामी के होश उड़ गए। बाद में पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी सुलेमान खां दुबई में रहकर काम करते हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान रामपुर आकर रहने लगे थे। 24 अगस्त की रात को सुलेमान खां पास के एक अन्य घर में रहने वाली मां के घर गए थे। उनकी मां का ऑपरेशन होने के कारण रात में उनके पास ही रूक गए थे। उनके घर पर ताला लगा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी को पूरी तरह से खंगाला। गृहस्वामी के अनुसार चोर करीब साढ़े पांच लाख की नकदी, सोने की 13 अंगूठी, लैपटॉप, कपड़े और आभूषण सहित, लाखों रुपये की विदेशी घड़ियां चोरी कर ले गए। सुबह वापस आने पर घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसको देख हक्का-बक्का रह गई। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई। बाद में पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी। इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed