फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft arrested

मकान में चोरी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
theft arrested
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के मकान में चोरी करते हुए एक आरोपी को मकान स्वामी ने पकड़ लिया। जबकि, उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपी को कोतवाली ले आई और दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी का एक आभूषण बरामद किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अखाडा निवासी अर्शी खां ने पुलिस को सूचना दी कि एक बाइक पर सवार होकर आए दो लोग उसके मकान में अंदर घुस गए और सामान की चोरी करने लगे। इस बीच आहट होने पर उन्होंने दो युवकों को चोरी करते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुन दोनों चोर भागने लगे। इस बीच पीछा कर अर्शी खां ने एक चोर को पकड़ लिया। जबकि, एक युवक भागने में कामयाब हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस पकड़े गए आरोपी बरेली गेट निवासी फैजान को कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने अर्शी खां की तहरीर के आधार पर फैजान और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से दो जोड़ी पाजेब बरामद की है। फरार आरोपी का पता लगाकर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed