फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The wheel of industrial development will turn rapidly

Rampur News: तेजी से घूमेगा औद्योगिक विकास का पहिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The wheel of industrial development will turn rapidly
रामपुर। जिले में अब औद्योगिक विकास अब तेजी से होगा। जिले में 4137 करोड़ रुपये की 92 इकाइयां अब धरातल पर उतरने को तैयार हैं। इनका भूमि पूजन का कार्यक्रम 19 फरवरी को होगा। इसको लेकर उद्यमियों के साथ प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इन औद्योगिक इकाइयों के स्थापित से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और युवाओं को लाभ मिलेगा। यूपी सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी के चलते सरकार ने 2023 की शुरुआत में ही प्रदेश के हर जिले में इनवेस्टर समिट का आयोजन किया था। इसके तहत रामपुर में उद्योग लगाने के लिए 738 से ज्यादा निवेशकों ने करीब 9000 करोड़ के एमओयू साइन किए थे। 738 एमओयू में से 519 एमओयू विनियर प्लांट से संबंधित हैं। हालांकि, उद्योगों की स्थापना में जमीन का रोड़ा सामने आया, लेकिन डीएम ने योजना तैयार कर निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराई। इसके चलते इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्तावों में से अब तक करीब 50 उद्योगों की स्थापना की जा चुकी है।
विज्ञापन

शासन स्तर से अब जिले में 4137 करोड़ रुपये की लागत वाली 92 नई इकाइयों की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। इन इकाइयों को धरातल पर उतारने के लिए 19 फरवरी को लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी यानी भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। वहीं जिले में भी भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सरकार ने उद्योग विभाग को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

-----------------------


लखनऊ जाएंगे जिले के 25 उद्यमी
लखनऊ में 19 फरवरी को होने वाले भूमि पूजन समारोह में रामपुर से 10 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वाले 25 उद्यमी लखनऊ जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उद्यमी मित्र सलमान मलिक ने बताया कि 19 फरवरी को लखनऊ में कार्यक्रम होगा, जिसमें 10 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश करने वाले उद्यमी हिस्सा लेंगे। उनको आमंत्रण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------
जिला मुख्यालय पर भी होगा समारोह
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 19 फरवरी को लाइव दिखाया जायगा। साथ ही जिला मुख्यालय पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में जिले के 67 उद्यमी हिस्सा लेंगे। उद्यमी मित्र सलमान मलिक ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम में 10 करोड़ रुपये से कम निवेश करने वाले उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


----------------------------------------
कुछ यूनिटों में शुरू हुआ काम
बिलासपुर में टेमरा में जीएसएल की धागा फैक्ट्री, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, मैक्स राइड टायर टयूबकेमरी, अड़ानी ग्रेन स्टोरेज धमोरा, स्वाति कैंफर, शाहबाद रोड पर एपीमेडा फार्मा, केमरी व टांडा में राइस मिल और मेंथा प्लांट। वहीं एक होटल और आवासीय काॅलोनी बनाने, सौ करोड़ का डेयरी डेवलपमेंट प्लांट, नेडा की ओर से कंप्रेस बायोगैस प्लांट, ककरौआ में हाईड्रोजन प्लांट समेत 25 प्रस्तावों पर भी काम शुरू कराया जाना बाकी है।
---------------------------------------------------------------------
इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्तावों में से करीब 50 उद्योग शुरू हो चुके हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होना है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

श्रीष गुप्ता, सचिव आईआईए, रामपुर
-------------------------------

- 92 इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम 19 फरवरी को होना है। इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही ये इकाइयां चालू हो जाएंगी।
सलमान मलिक, उद्यमी मित्र

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed