फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The water level of Kosi and Peelakhar rivers increased, erosion started

Rampur News: कोसी व पीलाखार नदियों का जलस्तर बढ़ा, कटान शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The water level of Kosi and Peelakhar rivers increased, erosion started
स्वार/मिलक खानम(रामपुर)। लगातार बारिश से कोसी और पीलाखार नदियां उफान पर हैं। घूघा और नइया नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है। कोसी नदी ने मधुपुरी गांव के जंगल से लगी कृषि भूमि का कटान शुरू कर दिया है, वहीं गांव का श्मशान घाट भी खतरे में आ गया है। प्रधान प्रेमपाल ने आशंका जताई कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो श्मशान घाट को भारी नुकसान हो सकता है। उधर, मिलकखानम क्षेत्र में पीलाखार नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई गांवों में नदी किनारे के खेतों में कटान का खतरा मंडरा रहा है। इससे किसानों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कोसी नदी के उफान से जालफ नगला, धनौरी, मदगुपुरा, मधुपुरी, छपर्रा, रुस्तम नगर, समोदिया, मिलक काजी, धनपुर शाहदरा, सोनकपुर और फरीदपुर समेत कई गांवों की कृषि भूमि खतरे की जद में आ गई है। नदी की तेज धारा ने तटबंध को भी काटना शुरू कर दिया है। जिन किसानों की भूमि प्रभावित हो रही है उनमें डॉ. प्रेमपाल, सवित्री पाल, हरिओम, लाखन सिंह, अहसान खां, प्रेम सिंह, रामकिशन, चिरंजी लाल, झामन सिंह, नोवत सिंह, सुवराज, हुकम सिंह, ऊदल सिंह और खेम करन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इस बीच प्रशासन ने भी हालात पर नजर रखी हुई है। राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया है। एसडीएम अमन देओल और तहसीलदार संत कुमार ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही, तटबंध को मजबूत करने और कटान रोकने के लिए अस्थायी इंतजाम करने की बात कही गई है। एसडीएम ने बताया कि खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed