{"_id":"68f3fa1e55c28da0bc0da355","slug":"the-team-conducted-a-survey-to-develop-a-tourist-spot-at-khamaria-dam-rampur-news-c-282-1-smbd1025-156120-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खमरिया बांध पर पर्यटन स्थल बनाने के लिए टीम ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खमरिया बांध पर पर्यटन स्थल बनाने के लिए टीम ने किया सर्वे
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के खमरिया गांव स्थित बैगुल नदी के बांध को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। पर्यटन विभाग की टीम ने शुक्रवार को स्थल का सर्वेक्षण किया और नवंबर में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।
पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में किसान कल्याण समिति द्वारा निर्मित कच्चे बांध को अब सिंचाई विभाग पक्का रूप देगा। पर्यटन विभाग लगभग दो एकड़ भूमि पर छह करोड़ रुपये की लागत से रेस्टोरेंट, आवास सुविधा और नौका विहान जैसी सुविधाएं विकसित करेगा।
सहायक अधिशासी अभियंता आदित्य रंजन और आर्किटेक्ट तनुजा भंडारी की टीम ने स्थल का अवलोकन किया। इस परियोजना से क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है। संवाद