फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   the teacher at the doctor's school in the hospital was not found

अस्पताल में डाक्टर, स्कूल में शिक्षिका मिली नदारद

Fri, 08 Dec 2017 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 08 Dec 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
the teacher at the doctor's school in the hospital was not found
राजपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से जानकारी लेते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
जिले में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था किस कदर बदहाल है? इसका खुलासा तब हुआ, जबकि डीएम ने खुद बहजोई के गांव राजपुर में पहुंचकर सरकारी अस्पताल व स्कूल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में डाक्टर नहीं थे और स्कूल में शिक्षिका।
विज्ञापन


इससे डीएम ने सीएमओ समेत दूसरे अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए तीन दिन में व्यवस्थाओं में सुधार कराने के निर्देश दिए। करीब आधा-आधा घंटे के निरीक्षण के बाद डीएम सरकारी अस्पताल व स्कूल से वापस लौटे। इस बीच कई अधिकारियों व कर्मचारियों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह 10.38 बजे विकासखंड के गांव राजपुर पहुंचे जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में खामियां मिलीं। सबसे पहले परिसर में बड़ी-बड़ी घास उगी मिली। आसपास गंदगी थी। सरकारी हैंडपंप के आसपास झाड़ियां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्सक नदारद थे। स्टाफ हाजिरी पंजिका देखी। एक-एक कर लेबर रूम, डिस्पेंसरी, स्टोर व अन्य कई कक्ष समेत शौचालय देखे। सभी में गंदगी थी। जाले लगे हुए थे। विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त थे। यह देख डीएम ने सीएमओ डा. अमिता सिंह समेत दूसरे स्वास्थ्य अधिकारियों से नाराजगी जताई।

डीएम ने कहा कि तीन दिन में पूरी व्यवस्था में सुधार कराया जाए। सहायक जिला सूचना अधिकारी मिथलेश यादव समेत एसीएमओ प्रभाकर बंधु, डिप्टी सीएमओ डा. बीएल बिराटिया, डीपीएम संजीव राठौर, बीपीएम वरुण मिश्रा व सहायक शोध अधिकारी महेश चंद्र गौतम मौजूद रहे।

करीब आधा घंटे के निरीक्षण के बाद डीएम ने गांव के प्राथमिक विद्यालय का रुख किया। विद्यालय के बाहर नाली की स्लैब क्षतिग्रस्त थी। प्रभारी शिक्षिका नदारद थी। डीएम ने बच्चों से पढ़ाई समेत दूसरी जानकारियां लीं। मौजूद शिक्षामित्र से भी पूछा।  


स्कूल के आसपास गंदगी थी। बाउंड्री वॉल व शौचालय क्षतिग्रस्त मिले। एक कक्ष में ताला लगा हुआ मिला। यहां भी डीएम ने तीन दिन में सुधार कराए जाने के सख्ती से निर्देश दिए। इसके बाद डीएम आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से मिले। बच्चे मैदान में दड़ी पर बैठे थे। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं से जानकारी लेने के बाद डीएम वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed