{"_id":"697bcbb7c196b7067e00f3d7","slug":"the-special-branch-questioned-faizans-family-and-the-ats-will-travel-to-gujarat-for-further-investigation-rampur-news-c-15-1-mbd1058-822692-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्पेशल ब्रांच ने फैजान के परिवार से की पूछताछ, पूछताछ के लिए गुजरात जाएगी एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्पेशल ब्रांच ने फैजान के परिवार से की पूछताछ, पूछताछ के लिए गुजरात जाएगी एटीएस
Fri, 30 Jan 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खुफिया विभाग की फैजान की इंस्टाग्राम आईडी पर नजर, जल्द रामपुर क्षेत्र के लोगों से हो सकती है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। गुजरात में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान के मामले में स्पेशल ब्रांच की टीम ने उसके परिवार से पूछताछ की। उधर एटीएस की टीम जल्द ही गुजरात जाकर फैजान से पूछताछ करेगी। रामपुर की खुफिया विभाग की टीम फैजान के इंस्टाग्राम आईडी से जुड़े दोस्तों से पूछताछ करेगी।
गुजरात में एटीएस ने नवसारी से रामपुर के संदिग्ध आतंकी फैजान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एटीएस फैजान से पूछताछ कर चुकी है। एटीएम की टीम इसी सप्ताह गुजरात जा सकती है। टीम वहां फैजान से पूछताछ करेगी। साथ ही गुजरात की एटीएस से जानकारी भी लेगी। बृहस्पतिवार को स्पेशल ब्रांच की टीम रामपुर पहुंची और फैजान के परिजनों से बात की।
उधर, रामपुर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम फैजान के इंस्टाग्राम के दोस्तों को खंगाल रही है। फैजान के इंस्टाग्राम में भी कई दोस्त हैं। खुफिया विभाग की टीम ऐसे दोस्तों का पता और उनकी पहचान कर रही है। जल्द ही टीम फैजान के इंस्टाग्राम के दोस्तों से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग को फैजान से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। खुफिया विभाग उस लाइन पर काम कर रहा है। स्थानीय दोस्तों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। बृहस्पतिवार को टीम ने फैजान के दो दोस्तों से कई घंटे पूछताछ की है।
एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि जांच जारी है। जल्द ही फैजान के दोस्तों से पूछताछ की जाएगी। जैसे ही गुजरात की एटीएस कुछ जानकारी मांगेगी तो उसे भी उपलब्ध कराई जाएगी।