फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The spark from the transformer destroyed 14 acres of wheat crop.

Rampur News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने राख की 14 एकड़ गेहूं की फसल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
The spark from the transformer destroyed 14 acres of wheat crop.
रामपुर। स्वार तहसील क्षेत्र के कोयला और अमीर खां का मझरा के जंगल में विद्युत ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने लगभग 14 एकड़ गेहूं की फसल जलाकर रखा कर दी। इस दौरान आग बुझाने के प्रयास में दो किसान मामूली तौर पर झुलस भी गए। स्वार क्षेत्र के कोयला गांव के जंगल में खेतों के बीच से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। यहां एक किसान के खेत मे विद्युत ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ है। किसान ने बताया कि सोमवार की की सुबह लगभग 10 बजे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और देखते ही देखते गेहूं की फसल धूं-धूं करके जलने लगी। अग्निकांड में कोयली गांव के किसान अमृत पाल सिंह की 12 एकड़ गेहूं की फसल राख हो गई। आग बुझाने के दौरान दो मजदूरों के हाथ भी मामूली तौर पर झुलस गए।
विज्ञापन

वहीं मझरा अमीर खां गांव के हसन पुत्र मोहम्मद हनीफ के खेत के बराबर में विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। सोमवार की सुबह 10 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से हसन के खेत में आग लग गई। हवा के कारण आग ने अमृत पाल सिंह और गुरवचन के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों किसानों की करीब दो एकड़ फसल जल गई। मौके पर लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed