फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The search for those who trained to make fake notes continues.

Rampur News: जाली नोट बनाने का प्रशिक्षण देने वालों की तलाश जारी

Tue, 14 Apr 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The search for those who trained to make fake notes continues.
रामपुर। गंज पुलिस ने जाली नोट मामले में रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तारियों की संख्या चार हो गई है। पुलिस अब नोट छापने का प्रशिक्षण देने वालों को तलाश रही है।
विज्ञापन

एटा के रहने वाले पैथालॉजी लैब संचालक राजवर्धन सिंह चौहान और चिराग सक्सेना को मेरठ से गिरफ्तार किया था। राजवर्धन के कब्जे से 4.46 लाख रुपये के जाली नोट, प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन, लैपटॉप आदि उपकरण बरामद हुए थे।
विज्ञापन


पूछताछ में राजवर्धन ने बताया कि उसे दिल्ली में किसी व्यक्ति ने जाली नोट छापने का प्रशिक्षण दिया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और आगे और खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
अलीगढ़, एटा, दिल्ली और मेरठ से जुड़ा जाली नोटों का कनेक्शन
रामपुर। रामपुर में पकड़े गए जाली नोट के गिरोह का कनेक्शन अलीगढ़, एटा, मेरठ के साथ ही दिल्ली कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। इस कनेक्शन के जुड़ने के बाद पुलिस इससे जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब संभावित स्थानों पर दबिश दी जाएगी। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed