फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The mercury dropped by two degrees, and the chill increased with the melting.

Rampur News: दो डिग्री लुढ़का पारा, गलन के साथ बढ़ी ठिठुरन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by two degrees, and the chill increased with the melting.
अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान रहा छह डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कोहरे के बीच पारा दो डिग्री और लुढ़क गया। इस बीच ठंड और ज्यादा होने से लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। शहर में कई जगहों पर दिन भर लोग अलाव से राहत पाते नजर आए तो वहीं शीत हवाएं चलने से लोगों में कंपकंपी छूटती रही। रात तक सड़कों पर सन्नाटा छा गया। अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा है।
सुबह जब लोगों की आंख खुली तो तड़के कोहरा छाया हुआ था। दिन निकलने के साथ मौसम में तब्दीली आई और कोहरा खत्म हो गया, लेकिन गलन ने पीछा नहीं छोड़ा। शीत हवाएं चलने से मौसम में काफी अधिक ठंडक आ गई। मौसम में ठंडक होने के साथ आम जनमानस ठहर गया। लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। ठंडी हवाएं चलने से गलन का अहसास भी हुआ। दिनभर गलन होने से लोग ठिठुर गए। दिन भर मौसम इसी तरह से बना रहा। मौसम में हल्के बादल भी छाए रहे, जिससे लोगों को ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन

देर शाम तक मौसम इसी तरह से बना रहा। सर्दी बढ़ने के साथ सड़कों पर लोग जगह-जगह अलाव जलाते दिखाई दिए। शाहबाद गेट, शौकत अली रोड, रोडवेज, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों पर अलाव जलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के जानकार बताते हैं कि पारा अभी और लुढ़कने की संभावना बनी हुई है। दो डिग्री पारा लुढ़कने से काफी अधिक ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि ठंड में इसी तरह से इजाफा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed