{"_id":"62756018671c2e48743418f4","slug":"the-marriage-ceremony-stopped-for-four-hours-after-completing-the-formalities-vishal-sent-the-bride-rampur-news-mbd427134238","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे रुकी रही विवाह की रस्म, औपचारिकता पूरी कर विशाल ने विदा कराई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे रुकी रही विवाह की रस्म, औपचारिकता पूरी कर विशाल ने विदा कराई दुल्हन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार घंटे रुकी रही विवाह की रस्म, औपचारिकता पूरी कर विशाल ने विदा कराई दुल्हन
हादसे की सूचना के बाद किसी ने खाना तक नहीं खाया
रामपुर। विशाल की शादी में शामिल होने आ रहे उसके दोस्तों, चाचा और चचेरे भाई की सड़क हादसे में मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। विवाहस्थल पर हर कोई शोक में डूब गया और करीब चार घंटे तक विवाह की रस्में रूकी रहीं। इसके बाद बड़े-बुजुर्गों के समझाने और दिलासा देने के बाद शादी की रस्मों की औपचारिकता पूरी कर दुल्हन को विदा कराया गया। हादसे की सूचना के बाद न तो बरात में कोई धूम-धड़ाका हुआ और न ही किसी ने खाना खाया।
डिलारी थाना क्षेत्र के रहटा माफी गांव निवासी विशाल की शुक्रवार को अजीमनगर थाना क्षेत्र के आंगा गांव में आई बरात की खुशियां सड़क हादसे ने छीन लीं। सड़क हादसे में विशाल के चाचा राकेश, चचेरे भाई सौरभ और उसके पांच दोस्तों की मौत हो गई। हादसा करीब पौने दो बजे हुआ था और इसकी सूचना करीब ढाई बजे विशाल को मिली। इसके बाद विशाल के होश उड़ गए और कुछ देर के लिए वो सन्न रह गया। उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि जिन दोस्तों का वो इंतजार कर रहा था वो अब कभी नहीं आएंगे। हादसे ने सभी परिजनों को सदमें में ला दिया। जिसके बाद करीब चार घंटे तक यानी शाम साढ़े छह बजे तक शादी की रस्में रूकी रहीं। इसके बाद लोगों के ढांढस बंधाने और बड़े-बुजुर्गों द्वारा शादी की रस्मों की औपचारिकता पूरी करने की बात समझाने पर विशाल और सोनम की शादी की रस्में पूरी की गईं, जिसके बाद गमगीन माहौल में ही विशाल सोनम को विदा कराकर ले गया।