फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The issue of inflation was raised in the panchayat of Bhakiyu

Rampur News: भाकियू की पंचायत में उठा महंगाई का मुद्दा

Thu, 20 Mar 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The issue of inflation was raised in the panchayat of Bhakiyu
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु की पंचायत बुधवार को बिलासपुर गेट स्थित मंडल सचिव के कार्यालय पर हुई। पंचायत में किसानों ने महंगाई, कर्ज माफी और जर्जर सड़कों का मुद्दा उठाया। सड़कों की मरम्मत न करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि महंगाई चरम पर है। बढ़ती हुई महंगाई ने किसान-मजदूर की जिंदगी में भूचाल ला दिया है। फसलों के दाम महंगाई के हिसाब से कम हैं। उत्पादन में लागत अधिक आ रही है। किसान-मजदूर पर दुनिया भर के टैक्स चारों तरफ से लगे हैं, बच्चों की शिक्षा, हेल्थ की समस्या, बेटी-बेटों की शादियों की जिम्मेदारी किसानों पर है।
विज्ञापन

किसानों के कर्ज माफ नहीं हो रहे हैं। किसानों के कर्ज जब तक माफ नहीं होंगे तब तक किसान समस्याओं से घिरा रहेगा। राजनीतिक पार्टियां किसान-मजदूर को मंदिर-मस्जिद और हिंदू-मुसलमान, सिख-ईसाई के नाम पर बांट रही हैं। किसान-मजदूर को भाईचारा बनाए रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता करते हुए मंडल सचिव शाह आलम ने जर्जर मार्गों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गांव शंकर, प्रेमपुर, अशोकपुर पट्टी, मोती वाला माजरा, मनकरे का माजरा आधा दर्जन गांव को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क जर्जर है।
मंडी समिति शीघ्र सड़क की मरम्मत कराकर दर्जनों गांव के किसान मजदूरों को हो रही परेशानियों से मुक्ति दिलाए। शीघ्र मरम्मत नहीं की गई तो मंडी समिति धामपुर में आंदोलन किया जाएगा। पंचायत का संचालन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुराद खान ने किया।

इस मौके पर सतनाम सिंह, मक्खन सिंह चौहान, निर्मल सिंह, सैयद जमाल, आरिफ मियां, फरहत खान, शकील अहमद, महबूब अली, शोएब, बादशाह, महबूब अली पाशा, अधिवक्ता आरिफ अली, शफीक अहमद, सफदर अली, हड़ताल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed