{"_id":"6980eed43ef922b57f0479b5","slug":"the-intelligence-agency-returned-to-moradabad-after-questioning-faizan-rampur-news-c-15-1-mbd1058-825917-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फैजान से पूछताछ कर वापस मुरादाबाद लौटी खुफिया एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फैजान से पूछताछ कर वापस मुरादाबाद लौटी खुफिया एजेंसी
Tue, 03 Feb 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजान के मोबाइल का डाटा भी लाई हैं अपने साथ, दोस्तों से जल्द करेगी पूछताछ, विदेशी कनेक्शन भी खंगालेगी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। मुरादाबाद से खुफिया विभाग की टीम फैजान से पूछताछ कर वापस लौट गई है। टीम वहां से फैजान के मोबाइल का डाटा भी साथ लाई है। अब खुफिया विभाग की नजर फैजान के मोबाइल डाटा और उसके सोशल मीडिया अकाउंट में है। पुलिस फैजान के विदेशी कनेक्शन भी खंगाल रही है।
गुजरात में एटीएस ने नवसारी से रामपुर के संदिग्ध आतंकी फैजान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में एटीएस फैजान से पूछताछ कर चुकी है। उधर मुरादाबाद से खुफिया विभाग की टीम गुजरात गई थी। गुजरात में टीम ने फैजान से पूछताछ की। इसके बाद टीम फैजान का मोबाइल डाटा लेकर रविवार को मुरादाबाद पहुंच गई।
अब टीम फैजान के मोबाइल डाटा का विश्लेषण कर रही है। इसके साथ ही रामपुर में स्लीपर सेल तो काम नहीं कर रहे हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। दोस्तों की कुंडली खंगाली जा रही है। विदेशी कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार कई इंस्टाग्राम, टेलीग्राम अकाउंट की भी जांच चल रही है। जांच में सामने आया है कि फैजान टेलीग्राम भी चलाता था।
विज्ञापन
उधर, एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि खुफिया विभाग लगातार जांच कर रहा है। सभी एंगल में जांच की जा रही है।