फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The groom suffered a stroke during the phero, the girl's side refused to marry him.

Rampur News: फेरो के समय दूल्हे को पड़ा दौरा, लड़की पक्ष ने किया शादी से इन्कार

Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 26 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The groom suffered a stroke during the phero, the girl's side refused to marry him.
पटवाई (रामपुर)। फेरो के समय दूल्हे को दौरा पड़ गया। जिसे देखकर लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। बाद में दूल्हे के छोटे भाई से शादी करने का फैसला किया गया तो उसने प्रेमिका को फोन कर विवाह समारोह बुला लिया, जहां काफी हुज्जत के बाद उसने भी शादी से इन्कार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात्रि मिलक तहसील के एक गांव से पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की बरात आई थी। जानकारी से पता चला है कि शादी के सभी कार्यक्रम अच्छे से चल रहे थ। शुक्रवार सुबह में जब फेरों का समय आया तो दूल्हा और दुल्हन फेरों के लिए बैठ गए। तभी अचानक से दूल्हे को दौरा पढ़ने लगा। यह सब देखकर लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। काफी देर तक बातचीत चलती रही। जिसके बाद दूल्हे के छोटे भाई से विवाह करने की बात तय हो गई। दूल्हे के छोटे भाई का प्रेम प्रसंग पहले से ही कहीं और चल रहा था। दूल्हे के छोटे भाई को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि उसका विवाह कराया जा रहा है। तभी दूल्हे के छोटे भाई ने अपनी प्रेमिका को फोन कर बुला लिया। प्रेमिका शादी समारोह में ही परिवार के साथ पहुंच गई। इसके बाद वह विवाह रुक गया। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूरे मामले में पुलिस कुछ लोगों को पकड़ कर थाने ले आई। पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है लड़की अब अपने घर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed