फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The groom returned with the wedding procession after his dowry demand was not met.

Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लेकर लाैटा दूल्हा

Mon, 17 Feb 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 17 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The groom returned with the wedding procession after his dowry demand was not met.
टांडा। शादी के दिन दहेज तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर वर-वधू को फेरे लेने से दूल्हे पक्ष के लोगों ने रोक दिया। शादी से इन्कार करने पर दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। दूल्हे पक्ष को मनाने की पूरी कोशिश हुई, लेकिन वह नहीं माने और बरात लेकर लौट गए। जिस पर वधु के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दूल्हे सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामला टांडा थाना क्षेत्र के गांव का है। दुल्हन के पिता का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी गांव बिचपुरी निवासी सोनू से तय की थी। जिसमें 12 फरवरी की रात को टांडा स्थित एक बरात घर में सोनू बरात लेकर आ गया। शादी के सारे कार्यक्रम होने के बाद जब फेरों का समय आया तो दूल्हे सोनू, उसके पिता श्यामलाल, बहनोई चमन सिंह ने कहा कि लगन में पांच लाख रुपये देने तय हुए थे, लेकिन अब तक उन्हें दो लाख रुपये ही मिले। बाकी के तीन लाख रुपये जब तक उन्हें नहीं मिलेंगे तब तक फेरे नहीं होंगे। जिस पर लड़की के पिता तथा शादी में आए मेहमानों ने दूल्हे पक्ष के लोगों को बहुत समझाया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए और बरात वापस लेकर चले गए। बरात के वापस लौटने पर परिवार के लोग सदमे में हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे सहित तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



जमीन बेचकर बिटिया की शादी कर रहा था पिता
पीडि़त पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर पैसे जुटाए थे और शादी में उन्होंने करीब 12 लाख रुपये का खर्चा किया था। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। दूल्हे ने शराब के नशे में सभी लोगों के साथ गाली-गलौज भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed