{"_id":"617995d8a67214186f57fefc","slug":"the-fake-farmer-who-came-to-sell-four-hundred-quintals-of-paddy-was-stirred-rampur-news-mbd4076342152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ क्विंटल धान बेचने आए फर्जी किसान को हड़काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ क्विंटल धान बेचने आए फर्जी किसान को हड़काया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। धान क्रय केंद्रों पर फर्जी खरीद के लिए और बिचौलियों पर शिकंजा कसने के लिए शासन प्रशासन ने नजरें गड़ा रखी हैं। इसके बाद भी एक फर्जी किसान दूसरे किसान की खतौनियां लेकर धान क्रय केंद्र पर चार सौ क्विंटल धान बेचने पहुंच गया। मामला संदिग्ध मालूम होने पर एसएमआई (सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर) ने हड़का दिया और कार्रवाई की बात कही।
धान क्रय केंद्र पर बिचौलिए अभी से हाबी होना शुरू हो गए हैं। एक अक्तूबर से मंडी परिसर में धान केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। इन केंद्रों पर धान की खरीद आरंभ हो चुकी है। एक अक्तूबर से पूर्व एसएमआई केके वर्मा तैनात थे। लेकिन, उनके स्थानांतरण के बाद नवागत एसएमआई मधु पहुंची। मंगलवार को नगर निवासी एक व्यक्ति दूसरे समुदाय के दंपती को माता-पिता बताते हुए उनकी खसरा खतौनी व पंजीकरण लेकर चार सौ क्विंटल धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर पहुंच गया। नवागत एसएमआई ने पूछताछ के दौरान आए हुए किसान का मामला संदिग्ध दिखाई दिया। पूछताछ के दौरान कुछ बातें पकड़ने के बाद फर्जी किसान को हड़का दिया और कार्रवाई की चेतावनी देते हुए दोबारा न आने को कहा।
एक किसान बनकर लड़का आया था, पहले उसने अपनी मां-बाप की खतौनी बताई। संदेह हुआ तो पता चला वो किसी और की खतौनी लाया था, और धान तौलवाना चाह रहा था। ऐसे लोग बहुत आ रहे है, लेकिन वास्तविक किसान का बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगेगा। वास्तविक किसान का धान तौला जाएगा। -मधु, एसएमआई, शाहबाद।