फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The drug inspector handed over the files to the crime branch for investigation.

Rampur News: औषधि निरीक्षक ने क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच के लिए फाइलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The drug inspector handed over the files to the crime branch for investigation.
रामपुर। कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री को लेकर दर्ज मामलों की जांच के लिए एसपी विद्या सागर मिश्र ने क्राइम ब्रांच को नियुक्त किया है । शनिवार को औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने दर्ज किए सभी मामलों की जांच फाइलें क्राइम ब्रांच को साैंप दी है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने कोतवाली में लता फार्मास्युटिकल के प्राेपराइटर हर्ष अग्रवाल, टांडा थाना क्षेत्र के करीमपुर गर्वी गांव के अब्दुल कादिर, टांडा के ग्राम परसुपुरा के अहसान नूरी और अजीमनगर थाना क्षेत्र के बजावाला गांव के अनीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा शहर के मुहल्ला पक्का बाग में थोक दवा विक्रेता उमर, सलमान और मुहल्ला घेर कलंदर खां में उस्मान के खिलाफ कोडीन युक्त सिरप का बिक्री बिल नहीं दिखाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके अलावा आठ सितंबर को औषधि विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोरी गेट के पास एक गोदाम से करीब 17 लाख रुपये का कोडीन युक्त सिरप पकड़ा था। जिन पर शहर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि इन सभी मामलों की जांच फाइलें अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई हैं। आगे की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और फर्म ने नही दिखाया बिक्री रिकॉर्ड, होगी कार्रवाई

रामपुर। जिले में कोडीन युक्त सिरप का खरीद और बिक्री रिकॉर्ड नही दिखाने पर सात फर्माें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। जबकि 12 फर्माें को नोटिस जारी कर बिक्री रिकॉर्ड दिखाने के लिए निर्देशित किया गया है।अब शहर की एक और फर्म सामने आई है, जिसने गाजियाबाद से कोडीन युक्त सिरप को खरीदा है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सिरप के बिक्री को लेकर सत्यापन करने पर सामने आया है कि फर्म ने सिरप को खरीदा तो था, परंतु नोटिस जारी करने के बाद भी फर्म बिक्री का कोई भी रिकॉर्ड नही दिखा सकी है। बताया कि फर्म के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही फर्म का लाइसेंस निरस्त कराने को लेकर विभाग पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed