Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The district's second largest power substation of 220 KV will be built in Tanda with 25 crores

Rampur News: 25 करोड़ से टांडा में बनेगा 220 केवी का जिले का दूसरा बड़ा पॉवर सब स्टेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The district's second largest power substation of 220 KV will be built in Tanda with 25 crores
रजत श्रीवास्तव
विज्ञापन

रामपुर। जिले के टांडा क्षेत्र में 220 केवी का एक बड़ा पाॅवर सब स्टेशन बनने जा रहा है। यह 132 केवी के सबस्टेशन को उच्चीकृत कर बनाया जाएगा। इसमें 25 करोड़ रुपया खर्च होेंगे। इस सबस्टेशन के बन जाने के बाद बाद टांडा-स्वार क्षेत्र में बिजली कटौती, फाल्ट और ओवरलोडिंग की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा और करीब 1.5 लाख की आबादी को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
ऊर्जा निगम का अभी टांडा में 132 केवी का सबस्टेशन है। इस पर अत्यधिक लोड है। लोड अधिक होने के कारण टांडा और स्वार क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब सबस्टेशन को उच्चीकृत कर 220 केवी का बनाया जाएगा। इसके लिए वहां मौजूद 33-11 केवी के दो छोटे सबस्टेशनों को तोड़कर एक ही बड़े सबस्टेशन में तब्दील किया जाएगा। पांच हेक्टेयर में फैले नए सबस्टेशन से टांडा-स्वार क्षेत्र के 10 सबस्टेशनों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

आबादी की मांग के अनुरूप नहीं है मौजूदा व्यवस्था
रामपुर जिले को ट्रांसमिशन पनवड़िया, टांडा, लालपुर, बिलासपुर, शाहबाद आदि सबस्टेशनों से 100.348 मिलियन यूनिट बिजली दी जा रही है, जबकि खपत 84.472 मिलियन यूनिट है। लेकिन टांडा और स्वार क्षेत्र में आपूर्ति का ढांचा आबादी की मांग के अनुरूप नहीं है। गर्मियों में एसी, कूलर चलने से ओवरलोडिंग की स्थिति बनती है और ट्रांसफार्मर फूंकने की घटनाएं होती हैं। शासन के निर्देश के बावजूद शहर को 18 घंटे और ग्रामीण इलाकों को 10-12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिसमें टांडा-स्वार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमोरा के बाद यह होगा जिले का दूसरा 220 केवी सबस्टेशन
अधिशासी अभियंता पंकज कौशिक ने बताया कि जिले में यह दूसरा 220 केवी का सबस्टेशन होगा। इससे पहले धमोरा के शंकरपुर में इस स्तर का सबस्टेशन बनाया जा चुका है। टांडा प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed