फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The cross-examination in Abdullah Azam's two PAN card cases will continue even today

अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आज भी जारी रहेगी जिरह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The cross-examination in Abdullah Azam's two PAN card cases will continue even today
अब्दुल्ला आजम। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में बुधवार को भी वादी/गवाह से जिरह जारी रहेगी। मंगलवार को कोर्ट में जिरह हुई, जिसके बाद कोर्ट ने मामले में अगली तारीख बुधवार आठ सितंबर की निर्धारित की है। भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दिसंबर 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उनका आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने गलत तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर दो पैन कार्ड बनवा लिए और उससे अनुचित लाभ ले लिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471,120बी में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई रामपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। जिसमें सपा सांसद आजम खां और अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता द्वारा दाखिल की गई डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर आरोप तय हो चुके हैं। इस मामले में भी अब गवाही की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मामले में शनिवार को वादी व गवाह आकाश सक्सेना के बयान व जिरह की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। कोर्ट में मामले की सोमवार को भी सुनवाई थी लेकिन, वादी के कोर्ट न आ पाने के कारण मंगलवार की तारीख लग गई थी। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि मामले में मंगलवार को वादी/गवाह आकाश सक्सेना के बयान व जिरह हुई। मामले में जिरह बुधवार आठ सितंबर को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed