फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Illegally felled Sheesham tree falls on power line; supply disrupted for an hour.

Rampur News: चोरी से काटा जा रहा शीशम का पेड़ विद्युत लाइन पर गिरा, एक घंटे ठप रही आपूर्ति

Tue, 22 Sep 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Illegally felled Sheesham tree falls on power line; supply disrupted for an hour.
मसवासी। दढ़ियाल मार्ग पर दूंदावाला एहतमाली के पास रात के अंधेरे में चोरी से काटा जा रहा शीशम का पेड़ विद्युत लाइन पर जा गिरा। पेड़ के लाइन पर गिरते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

फॉल्ट की सूचना पर विद्युत निगम की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर लाइन की जांच की। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर, वन विभाग ने कटे हुए पेड़ को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विद्युत लाइन में फॉल्ट आने पर निगम को ब्रेकडाउन की सूचना मिली थी। इस पर अवर अभियंता श्रीकांत सिंह ने कर्मचारियों को पेट्रोलिंग के लिए भेजा। टीम ने दढ़ियाल मार्ग पर विद्युत लाइन की जांच शुरू की। इसी दौरान दूंदावाला एहतमाली के पास लाइन पर शीशम का पेड़ गिरा हुआ दिखाई दिया। कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो पेड़ कटा हुआ था। आशंका है कि रात के अंधेरे में पेड़ को चोरी से काटा जा रहा था और इसी दौरान वह विद्युत लाइन पर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ के लाइन पर गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। कर्मचारियों ने सुरक्षा के साथ काफी मशक्कत कर पेड़ को लाइन से हटाया। इसके बाद लाइन की जांच की गई और करीब एक घंटे बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई। इस दौरान बिजली बंद रहने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वन विभाग के बीट प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि कटे हुए शीशम के पेड़ को कब्जे में ले लिया गया है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। जांच के बाद नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed