{"_id":"684891899a97dc88230a2b4b","slug":"testimony-of-relative-completed-in-abdullah-azams-two-pan-card-passport-case-rampur-news-c-282-1-rmp1021-147356-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड-पासपोर्ट मामले में रिश्तेदार की गवाही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड-पासपोर्ट मामले में रिश्तेदार की गवाही पूरी
Wed, 11 Jun 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से अब्दुल्ला के रिश्तेदार को गवाही के लिए कोर्ट में पेश किया गया। उनकी गवाही पूरी हो गई। कोर्ट ने एक गवाह को डिस्चार्ज कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई 21 जून को होगी। सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक कोर्ट में पेश हुए। जबकि सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पैन कार्ड और पासपोर्ट रखने का मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। इसमें सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार को केस की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से सपा नेता अब्दुल्ला आजम खां के रिश्तेदार अब्दुल करीम ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को अब्दुल्ल करीम की गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 21 जून को होगी।
वहीं दूसरी ओर आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में भी कोर्ट में सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले की सुनवाई 24 जून को होगी।