फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   temperature reached at four degree celcious

चार डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, ठंड ने किया बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
temperature reached at four degree celcious
रामपुर/ शाहबाद/स्वार/टांडा। रविवार को शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच शीतलहर और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा रही रहेगा,हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के बीच उत्तराखंड से सटे रामपुर में भी तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार को तो सर्दी से जीना मुहाल कर दिया। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था तो रविवार को लुढ़क कर 14 डिग्री रह गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तापमान में कमी के साथ शीत लहर चलने और दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से सुबह से ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। इससे दिनभर शहर में सन्नाटा छाया रहा। लोगों के न आने से बाजार सूूनसान पड़े रहे। सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड आदि पर कम ही लोग दिखाई दिए। सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। गुरुवार और शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। शाहबाद और स्वार क्षेत्र में ठंड से जनजीवन बेहाल रहा। लोग घरों में दुबके रहे। वहीं कुछ लोग अलाव का सहारे दिन में राहत लेते रहे।
विज्ञापन

टांडा नगर सहित तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और कोहरे से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बीते चार दिनों से धूप नहीं निकल सकी है। रविवार को भी कोहरे और ठंड की वजह से सुबह 11 बजे तक सड़कों पर रफ्तार धीमी रही। इसके बाद वाहनों का आवागमन तो बढ़ गया, लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। पूरे दिन कड़ाके की सर्दी सताती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक मुश्किल रोज खाने-कमाने वालों को हो रही है। मेहनत मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए कड़ाके की ठंड में भी काम करना पड़ रहा है। वहीं, जगह-जगह लोग दुकानों, चौराहों और गली नुक्कड़ पर अलाव जलाकर आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed