{"_id":"5b0c4ced4f1c1b8b6e8b5223","slug":"temperature-increases-42-degree-celcious-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाओं ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाओं ने किया बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 29 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ामपुर में भीषण गर्मी होने पर कुछ इस तरह से निकलते लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के बीच गर्म हवाएं भी चलीं, जिन्होंने मुश्किल और बढ़ा दी। जिला अस्पताल में भी संक्रामक रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के सौ से अधिक मरीज भर्ती किए गए हैं।
आग उगल रहे मौसम से हर कोई परेशान है। भीषण गर्मी में रोजेदार और नमाजी बारिश की दुआ कर रहे हैं। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही उल्टी-दस्त व अन्य संक्रामक रोगों का शिकंजा भी सकता जा रहा है। जिला अस्पताल में पिछले 24 घंटे में सौ से अधिक उल्टी-दस्त के रोगियों को भर्ती किया गया।
विज्ञापन
जबकि इमरजेंसी व ओपीडी में दिखाने आने वाले रोगियों की संख्या करीब चार सौ से अधिक रही। उल्टी-दस्त की चपेट में आए बच्चों को चाइल्ड वार्ड में भर्ती किया जा रहा है तो बड़ों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड फुल हो गया है, एक-एक बेड पर दो-दो और कभी-कभी तो तीन-तीन मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से सबसे अधिक परेशानी फील्ड वर्क करने वाले नौकरीपेशा लोगों और रोजेदारों को हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से रोजेदार परेशान हैं।
भीषण गर्मी से आने वाले दिनों में भी कोई राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। लोग भीषण गर्मी से राहत के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं।