{"_id":"5e38595c8ebc3e4ad9297680","slug":"temperature-fell-due-to-fogg-rampur-news-mbd338609595","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर जारी, न्यूनतम तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर जारी, न्यूनतम तापमान में गिरावट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोहरे का सितम सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार सुबह छाए घने कोहरे ने सड़क से लेकर रेल मार्ग तक पर यातायात पर ब्रेक से लगा दिए, तो वहीं लगातार कोहरे और पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान भी गिरावट दर्ज की गई। ठिठुरन भरी ठंड के बीच सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ाईं।मंगलवार को भी घना कोहरा छाने की आशंका है।
सोमवार को दिन निकलने के साथ ही घना कोहरा छा गया। सोमवार को रविवार से भी अधिक कोहरा छाया रहा। हाईवे पर चंद मीटर दूर का भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिस कारण दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा तो वहीं सड़क से लेकर रेल मार्ग तक पर वाहनों की रफ्तार काफी हल्की हो गई। सोमवार को ठंड एक बार फिर चरम पर रही और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सोमवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि सुबह करीब 11 बजे से मौसम साफ होना शुरू हो गया और धूप निकल आई। धूप निकलने के बाद तापमान में भी सुधार हुआ और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार घना कोहरा छाएगा।