फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Temperature dropped three degrees in five days, cold increased

Rampur News: पांच दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी सर्दी

Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped three degrees in five days, cold increased
रामपुर। जिले में पिछले पांच दिन में तापमान तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया। इससे ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड के साथ रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आगे आने वाले दिनों में और तापमान गिरने का अनुमान है। साथ ही कोहरा भी छा सकता है।
विज्ञापन


रात्रिकालीन ड्यूटी कर देर रात ऑफिसों से घर जाने वालों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रात में सफर या अन्य काम से घरों से निकलने वालों को भी सर्द हवा काफी सता रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में तापमान और गिरने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप निकलने पर लोगों को ठंड में राहत मिली। दोपहर के समय धूप सेकने के लिए लोग घरों के बाहर बैठे नजर आए। 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया। दोपहर बाद धूप में भी नरमी आ गई। शाम को सूरज ढलते ही गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 21 डिग्री तक रहेगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। कोहरे का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed