फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   temperature 42cc

पारा 42: रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

Mon, 15 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 15 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
temperature 42cc
ामपुर में र‌िववार को तेज गर्मी के कारण सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा।

विज्ञापन

रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तपते सूरज ने दिन निकलते ही लोगों का पसीना बहाना शुरू कर दिया था। दोपहर तक गरमी असहनीय हो गई थी। शाम को भी बहुत राहत नहीं मिली थी। बीते दिन का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे थे। लोगों की बेचैनी बढ़ गई। 16 मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक इस दिन गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


दिन निकलने के साथ सूरज की किरणें सिर्फ रोशनी नहीं दे रहीं है बल्कि झुलसा रही हैं। दिनों दिन तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को तापमान ने पिछले सभी दिनों का रिकार्ड तोड़ दिया और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पूरी दोपहर उबलती रही।  मौसम की इस तपिश ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। दोपहर में तेज धूप और आग उगलते मौसम में बाइक सवारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूप की तेजी ने आंखों में जलन पैदा कर दी तो पूरे शरीर में झुलसने सी तपिश महसूस हो रही थी। दोपहर 12 बजे से शाम 5 तक सड़क पर दोपहिया वाहन से चलना दूभर हो गया। आने वाले दिनों में भी गर्मी का सितम यूं ही बरकरार रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed