फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   temerature reached at 7 degreecelcious

पारा लुढ़ककर सात डिग्री पहुंचा, बाजारों में छाया सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
temerature reached at 7 degreecelcious
रामपुर। दिनभर छाए बादल और शीतलहर चलने से पारा लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी से बाजार में सन्न्नाटा छाया रहा। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए। हफ्तेभर मौसम के खुलने की संभावना न होने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जम्मु-कश्मीर समेत कुमायूं की ऊंची पहाड़ियों पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण चल रही शीत लहर के कारण क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शुक्रवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ी। सुबह से ही वातावरण में कोहरा छा गया था। कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। सर्दी का इस कदर सितम था कि बाजार में इक्का दुक्का लोग ही दिखाई दिए।
विज्ञापन

अतिव्यस्त रहने वाले बाजारों ज्वालानगर, गुरुद्वारा रोड़, शाहबाद गेट, पुराना गंज, राजद्वारा, बाजार नसरुल्ला खां, चाकू बाजार, सर्राफा बाजार, किला गेट, जेल रोड, मिस्टनगंज, राजद्वारा में भी दुकानें तो खुलीं लेकिन, सर्दी के कारण दुकानों पर ग्राहकों की आमद कम ही रही। दुकानदार बगैर ग्राहकों के ही खाली हाथ बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुबह से ही वातावरण में कोहरा छा जाने से वातावरण में दृश्यता कम हो गई। दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सप्ताहभर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed