फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teenager died in accident

Rampur News: कंबाइन तालाब में पलटी, किशोर की मौत दो बाल मजदूर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
teenager died in accident
स्वार। क्षेत्र के शेखुपुरा गांव में किसान के खेत से लाही निकाल कर लौट रही कंबाइन तालाब में पलटने से उस पर सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि दो बाल मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई तथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत नरपत नगर का मोहल्ला शेखुपुरा निवासी किसान ने मंगलवार को अपने खेत मे बोई लाही काटने और गहाई के लिए दूंदावाला का मझरा एवज निवासी शमशाद अली की कंबाइन किराए पर मंगाई थी। कंबाइन पर मजदूरी करने के लिए चालक ने मझरा एवज गांव के मोहम्मद फैज (9) पुत्र नासिर, अजान अली(9) पुत्र नवी अहमद और शुएब अली (15) पुत्र इब्ने अली को साथ लाया था। शाम लगभग साढ़े पांच-पौने छह बजे कार्य निपटाने के बाद कंबाइन वापस जाते समय शेखुपुरा के पश्चिम दिशा स्थित रास्ते के किनारे अचानक कंबाइन तालाब में पलट गई। कंबाइन पलटने की धमक सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान-मजदूर और लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। यहां चीख पुकार मची हुई थी। कुछ ही देर में तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला और कार्यवाहक कोतवाल सुरजीत सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कंबाइन के नीचे दबे घायलों फैज, अजान अली और शुएब अली को बाहर निकलवाया। शुएब अली को जिसे स्वार सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि फैज और अजान अली को फ्रेक्चर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed