फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teenager became mother

मंदबुद्धि किशोरी को युवक ने बनाया हवस का शिकार, दिया शिशु को जन्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
teenager became mother
मसवासी (रामपुर)। मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी को बहला फुसलाकर युवक ने अवैध संबध बना लिए। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। प्रसव पीड़ा होने पर लोकलाज के डर से परिजनों ने किशोरी को एक नर्सिंग होम पर भर्ती करा दिया, जहां उसने शिशु (लड़के) को जन्म दिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है, जबकि आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

मामला मसवासी चौकी क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक मजदूर की 13 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर नौ माह पूर्व दुष्कर्म किया और उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। पांच दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने किशोरी को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसने एक शिशु को जन्म दिया। परिजनों के पूछने पर किशोरी ने सब कुछ बता दिया। तब आरोपी के परिजनों ने समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन, समझौता नहीं हो सका। इसके बाद मंगलवार रात ग्रामीणों व रिश्तेदारों की पंचायत बुलाई गई। पीड़िता के परिजन युवक के साथ किशोरी की शादी करने की जिद पर अडे़ रहे। पंचायत में भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। बुधवार को पिता अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंच गया और आरोपी को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है, जबकि आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed