{"_id":"60abe1748ebc3e2c1b52e273","slug":"teen-talaq-rampur-news-mbd3900054164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी थी मायके में, पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी थी मायके में, पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी के मायके पहुंचकर तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक सुनकर विवाहिता के होश उड़ गए और विवाहिता सदमे में आ गई। बाद में पीड़ित विवाहिता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज एक्ट और तीन तलाक देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रवाना गांव निवासी भूरा बेग ने अपनी बेटी तसरूल निशा का विवाह बरेली के थाना सिरोली के गांव केसरपुर निवासी फरमान से 22 जून 2019 को किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट शुरू कर दी थी। इस पर विवाहता ने मारपीट और दहेज मांगने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जो कि कोर्ट में विचारधीन है।
सोमवार को विवाहिता तसरूल निशा ने ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तसरूल ने कहा कि विवाहिता के किसी रिश्तेदार ने बातचीत और समझौता कराने के लिए इसके पति फरमान, ससुर इरफ़ान, सास खुर्शीदा, जेठ निजाम और देवर फैजान को 19 मई को बात करने के लिए और समझौते के लिए बुलाया था। विवाहिता का आरोप है इस दौरान दहेज में एक मोटरसाइकिल व दो लाख रुपये नगदी की मांग की गई।
विज्ञापन
विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर जेठ ने उसके पति से तीन तलाक दिलवा दिया। पति ने मौके पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक होने से विवाहिता सदमे में आ गई है। बाद में विवाहिता ने शाहबाद कोतवाली पहुंचकर पति पर तीन तलाक और अन्य आरोपियों पर दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन तलाक का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।