{"_id":"5e4442318ebc3ee5ff245a7a","slug":"teen-talaq-given-to-wife-rampur-news-mbd339678177","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी पंचायत में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी पंचायत में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर (रामपुर)। दहेज में तीन लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। विरोध करने पर भरी पंचायत में तीन तलाक दे दिया। पीड़िता जब अजीमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो पुलिस ने टरका दिया। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसकी शादी छह साल पहले स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद तक सब कुछ ठीक रहा।इस दौरान उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। तभी से ससुराल वाले उसके साथ व्यवहार सही नहीं रख रहे थे। उससे दहेज में तीन लाख रुपये और एक कार लाने की मांग की जाने लगी। इसको लेकर ससुराल वाले आए दिन मारपीट करने लगे। पांच फरवरी को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसको घर से भगा दिया था। मंगलवार को महिला के भाई पंचायत करने गए तो पति ने भरी पंचायत में पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का कहना है कि वह अजीमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया। महिला ने बुधवार को एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।1