फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teams reached Uttarakhand and Bareilly in search of the accused of shooting the student.

Rampur News: छात्र को गोली मारने के आरोपी की तलाश में उत्तराखंड व बरेली पहुंचीं टीमें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Teams reached Uttarakhand and Bareilly in search of the accused of shooting the student.
बिलासपुर। खजुरिया पुलिस ने चंदुआ नगला गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र गुरताज सिंह को मामूली बात को लेकर गोली मारकर घायल करने के आरोपी सतेंद्र सिंह की तलाश में उत्तराखंड व बरेली में दबिशें दीं हैं। मगर वह पुलिस के हत्थे नहीं आया है। घायल की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के चंदुआ नगला गांव निवासी कुलदीप सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा था कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पड़ाेसी सतेंद्र सिंह उनके घर के पास गाली गलौज कर रहा था। उन्होंने गाली गलौज करने से मना किया तो वह उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा था। आरोप है कि वह अपने घर से देसी बंदूक निकाल लाया और हवा में फायर कर दिया था। इसके बाद दूसरी गोली कुलदीप की ओर चला दी, जो उनके पास खड़े उनके 13 वर्षीय बेटे गुरताज सिंह के पेट में लगी थी। गोली लगने के बाद गुरताज सिंह जमीन पर गिर पड़ा था। आरोपी रात के अंधेरे में जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया था। घायल छात्र का रुद्रपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी पंकज पंत के अनुसार पुलिस ने आरेापी की तलाश में उत्तराखंड के रुद्रपुर व बरेली जिले में कई संदिग्ध स्थानों पर दबिशें दीं हैं, मगर वह अभी पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed