फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team will awere about leprocy

घर-घर जागरुक कर कुष्ठ रोग की दी जाएगी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
team will awere about leprocy
रामपुर। जिले में कुष्ठ रोग से मुक्ति के लिए रविवार से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 14 फरवरी तक लोगों को कुष्ठ रोग के कारण और बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को एंट्री लेप्रोसी डे के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस साल 30 जनवरी से 14 फरवरी तक जागरूकता अभियान की शुरुआत की जाती है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कुष्ठ रोग लक्षण युक्त मरीजों की खोज कर उनका इलाज करना है। इस अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर बनाई गई टीमें घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के बचाव और उनकी जागरूकता के लिए प्रचार करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कुष्ठ को लोग छुआछूत और आनुवंशिक बीमारी मानते हैं। इसकी जांच एवं दवाएं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क वितरित होती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बीमारी का पता चलते ही तत्काल उसका उपचार शुरू कर देना चाहिए। ऐसा होने से मरीजों को दिव्यांग होने से बचाया जा सकता है। साथ ही बताया कि अभियान के तहत कुष्ठ रोग को लेकर लोगों के मन में आने वाली भ्रांतियों को दूर किया जाएगा। वहीं, इसके बचाव के साथ उपचार की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed