फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Team of officers raided regarding illegal mining

Rampur News: अवैध खनन को लेकर अफसरों की टीम ने मारे छापे, पांच वाहन सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Team of officers raided regarding illegal mining
रामपुर। खनन निदेशक माला श्रीवास्तव के निर्देश पर लखनऊ और मुरादाबाद से आए अफसरों ने रामपुर में अवैध खनन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लखनऊ से आए भूतत्व वैज्ञानिक के साथ ही मुरादाबाद व रामपुर के खनन अधिकारियों की देखरेख में टीम ने छापे मार कारवाई की।
विज्ञापन

टीम ने रामपुर में खनिजों के परिवहन करने वाले 50 वाहनों की जांच की, जिसमें से पांच वाहन बिना परिवहन प्रपत्र के खनिजों का परिवहन किए जाने के कारण उन्हें सीज कर दिया गया। जांच दल ने जनपद रामपुर में चार स्टोन क्रेशर की भी जांच की गई, जिसमें एक केशर पर स्टाक में एमएम - 11 की मात्रा के सापेक्ष लगभग 135 घनमीटर तथा दूसरे स्टोन क्रेशर पर 54 घनमीटर अधिक खनिज का भंडारण पाया गया। खनन अधिकारी शिवम कुमार जैन ने बताया कि वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। उनके मुताबिक अवैध खनन को लेकर लगातार छापेमारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article