फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers took out a procession and demonstration against online attendance

Rampur News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन

Fri, 12 Jul 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Teachers took out a procession and demonstration against online attendance
शिक्षक संघों ने की नारेबाजी, कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक लामबंद हो गए हैं। बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और फिर कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। साफ कहा कि ऑनलाइन हाजिरी का आदेश जब तक वापस नहीं होगा, तब तक कड़ा विरोध किया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिसका शिक्षक विरोध कर रहे हैं। यह विरोध लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने एक मंच पर आकर विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को विभिन्न शिक्षकों के संगठनों से जुड़े शिक्षक आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए, जहां उन्होंने धरना दिया। धरने के बाद शिक्षकों ने जुलूस निकाला और फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ऑन लाइन हाजिरी का विरोध जताते हुए नारेबाजी की। शिक्षकों ने इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में शिक्षकों ने ऑनलाइन अटेंडेंस से पूर्व उनके समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है, जिसमें 15 सीएल, हाफ सीएल व ईएल, बिना प्रीमियम की कैशलेस चिकित्सा सुविधा,स्थानांतरण, पदोन्नति, वेतन विसंगति, स्कूलों में लिपिक, चतुर्थबर कर्मचारी व सफाई कर्मचारी की नियुक्ति और शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्ति दिलाने की मांग की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश बाबू पटेल ने कहा कि ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में निरंतर प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर तुगलकी फरमान वापस ले लेना चाहिए। जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इससे शिक्षा प्रभावित होगी और बच्चों की अटेंडेंस लगाने का मतलब उसे शिक्षा से वंचित किया जाना है। इस अवसर पर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह, जिला महामंत्री अंजुम स्नेही सक्सेना, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष रवेंद्र गंगवार, महामंत्री विपेंद्र कुमार, यूटा की जिला अध्यक्ष हेमलता सिंह तथा महामंत्री रामचंद्र सिंह, एससी-एसटी टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह गौतम, महिला शिक्षक संघ की महामंत्री राना तलत, टीएससीटी के जिला संयोजक अनुपम पटेल, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश पटेल, नादिर हुसैन, महेंद्र प्रताप सिंह, राकेश विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन दिलशाद वारसी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed