फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers join rally in Delhi against TET requirement

Rampur News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली की रैली में शामिल हुए शिक्षक

Sat, 04 Apr 2026 11:08 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers join rally in Delhi against TET requirement
रामपुर। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय महारैली में जनपद के शिक्षकों ने भागीदारी की। देशभर के शिक्षक संगठनों के संयुक्त मोर्चा टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित रैली में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी मांगों को मजबूती से उठाया।
विज्ञापन

जनपद से पांच बसों में शिक्षक दिल्ली गए। चमरौआ ब्लॉक से गई बस में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री डॉ. अंजुम सक्सेना, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री चरण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सैनी सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे। शिक्षकों ने कहा कि टीईटी अनिवार्यता का निर्णय कार्यरत शिक्षकों के हितों के विपरीत है और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। शिक्षकों ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को जारी रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed