फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers in the district are also outraged by the suicide of their colleague.

Rampur News: साथी की आत्महत्या से जिले के शिक्षकों में भी आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Teachers in the district are also outraged by the suicide of their colleague.
रामपुर। बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षक सर्वेश सिंह की आत्महत्या के बाद प्रदेशभर के शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षक संघ ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बीएलओ को हर दिन का टारगेट दिया जा रहा है, ऐसा लगता है जैसे ये इंसान नहीं मशीन हैं।
विज्ञापन

शिक्षक संघ नेताओं ने कहा कि एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ और सहायक कार्मिकों को प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से लगातार डराया-धमकाया जा रहा है, जिससे कर्मचारी मानसिक तनाव में हैं। ऐसे असहज और डरावने हालातों ने हमारे साथी सर्वेश सिंह को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि संपूर्ण शिक्षक समुदाय अवसाद और गहरे दुख में है, लेकिन आत्महत्या समाधान नहीं। अब अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लड़ना होगा, एक होना होगा। वहीं बीएलओ ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने बताया सुबह से रात तक गलियों में भटकना, गलत पते, अधूरे फॉर्म और ऊपर से हर दिन का टारगेट, ऐसा लगता है जैसे इंसान नहीं, हमसे मशीन वाली उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही, अपमानजनक जवाब, और रात–रात तक सिस्टम में अपलोड करने की जद्दोजहद ये सब मिलकर बीएलओ को सिर्फ थकाते नही,उसे अंदर से तोड़ देते हैं। कहा कि आज हालात ये हैं कि कई बीएलओ अपनी सीमाओं से आगे बढ़कर टूट रहे हैं, घुट रहे हैं, इतना कि उनकी मानसिक हालत सवालों में घिर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed